गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। आरसीएम सेपियंस ग्लोबल स्कूल और आर एम जी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जन-भागीदारी सुनिश्चित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर राज रानी मल्होत्रा ने दीप प्रज्वलित कर अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने का आह्वान किया। संबोधन के दौरान मेयर राज रानी मल्होत्रा ने स्पष्ट किया कि प्रदूषण जैसी वैश्विक समस्या से निपटने के लिए सरकारी मशीनरी के साथ-साथ आम जन का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और हरियाली को बढ़ावा देकर ही हम भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.