मऊ, जनवरी 25 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जिले भर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। शहर मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के कम्युनिटी हाल में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को चुनाव में निष्पक्ष होकर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ प्रशांत नागर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा अन्य लोगों उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.