धनबाद, जनवरी 7 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। पहाड़पुर में मंगलवार को भिखराजपुर पैक्स की ओर से वित्तीय व डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सहायक प्रबंधक अभिषेक कुमार व शाखा प्रबंधक विकास अमर ने ग्रामीणों को वित्तीय व डिजिटल साक्षरता की जानकारी दी। होम लोन, व्यावसायिक ऋण, केसीसी, दुर्घटना बीमा आदि की जानकारी भी दी गई। विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, महावीर महतो, शेख गुड्डु, अधिवक्ता नुरूद्दीन, रामेश्वर महतो, रानी देवी, अजय महतो आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.