रांची, दिसम्बर 18 -- तोरपा, प्रतिनिधि। संभव ट्रस्ट की ओर से जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) खूंटी में शैक्षणिक एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को डीसीपीयू की कार्यप्रणाली, उसके दायित्वों तथा बच्चों एवं कमजोर वर्गों के संरक्षण में निभाई जा रही भूमिका से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान डीसीपीयू द्वारा बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में दी जाने वाली सहायता, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय प्रक्रिया और उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की गई। शैक्षणिक भ्रमण के क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना की भूमिका, जिम्मेदारियों और मानव तस्करी की रोकथाम के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एएचटीयू थाना से एसआई फिलमनी टोप्पो ने मानव तस्करी के स्वरूप, उसके सामाजिक दुष्प्र...