लोगों को दी गई बाल अधिकारों की सुरक्षा की जानकारी
रांची, जुलाई 11 -- खूंटी, संवाददाता। जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), खूंटी ने कर्रा सोसाइटी फॉर रूरल एक्शन के सहयोग से शनिवार को मासिक प्रशिक्षण श्रृंखला का शुभारंभ किया। समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला में पोक्सो एक्ट-2012 एवं मिशन वात्सल्य के तहत बाल कल्याण और संरक्षण समिति की भूमिका पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बाल संरक्षण से जुड़े अग्रिम पंक्ति (फ्रंटलाइन) के कार्यकर्ताओं एवं संबंधित हितधारकों की क्षमता का विकास करना था, ताकि बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। कार्यक्रम में प्रभारी पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग आनंद कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अल्ताफ खान और संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत देखरेख) मो. शमीमुद्दीन अंसारी ने प्रतिभागियों को पोक्सो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.