सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा। भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे 'बाल विवाह मुक्ति रथ' की यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाई गई और कानूनी जानकारी दी गई। कोसी लोक मंच सचिव घुरण महत्तो ने कहा कि बाल विवाह मुक्त सहरसा और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करते के बेहद करीब हैं। बाल विवाह मुक्त रथ जिले में कुल 1406 किलोमीटर यात्रा कर यह रथ 57 गांवों तक पहुंचा और 285000 लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा गया, 228 विद्यालय और महाविद्यालय में लगभग 630 छात्र, छात्रा और शिक्षक से संवाद कर बाल विवाह के बारे में जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.