भागलपुर, जून 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति, कहलगांव के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में जागरूकता शिविर एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध दिवस पर मुंगेर न्यायालय परिसर में धूम्रपान एवं तंबाकू उत्पादन से दूर रहने की ली शपथ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए अवर न्यायाधीश प्रथम सह अध्यक्ष, अनुमंडल विधिक सेवा समिति, अखिलेश कुमार ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों को तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संग...