छपरा, मार्च 11 -- 5 मशरक में सनकी बंदर का रेस्क्यू करते शिकारी दल के साथ वन विभाग के अधिकारी मशरक। एक संवाददाता मशरक स्टेशन एवं गोला रोड मे पिछले तीन दिन में एक सौ से अधिक लोगों को जख्मी करने वाले सनकी बंदर को वन विभाग की टीम ने मैरवा सिवान के निजी शिकारी दल के सहयोग से बुधवार को घंटों मशक्कत के बाद जाल बिछाकर पकड़ लिया गया । रेस्क्यू के दौरान भी कई लोगों को बंदर ने जख्मी किया । सनकी बंदर को पकड़े जाने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों, राहगीर सहित स्टेशन एवं गोला रोड के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली। सभी ने इस रेस्क्यू के लिए तीन दिन से लगे मशरक मंडल भाजपा अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह एवं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि दीपक ओझा धोती बाबा को धन्यवाद किया। जिन्होंने अपने स्तर से 12 हजार...