हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। मल्ली बमौरी में लोगों को काटने वाले संदिग्ध कुत्ते की मौत हो गई है। उसे पकड़कर निगरानी के लिए राजपुरा के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में बने बाड़े में रखा गया था। पकड़े जाने के पांच दिन बाद उसकी मौत होने पर नगर निगम अलर्ट मोड में आ गया। लावारिश कुत्तों के संपर्क में आने वाले लोगों से टिटनेस और रैबीज का टीका जरूर लगाने की अपील की जा रही है। हल्द्वानी में लावारिश कुत्ते लगातार लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। वार्ड 48 मल्ली बमौरी में बीते बुधवार को एक कुत्ते ने 25 लोगों को काट लिया। इनमें से दो की हालत ज्यादा गंभीर होने पर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। एक दिन बाद गुरुवार को अभियान के दौरान एक संदिग्ध कुत्ता मिलने पर टीम ने उसे पकड़कर पिंजरे में बंद किया। उसे राजपुरा एबीसी सेंटर में बने बाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.