रुडकी, मार्च 1 -- आर्य समाज मंदिर नारसन कलां के तीन दिवसीय 88वें वार्षिक उत्सव में रविवार को हवन-यज्ञ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए स्वामी सत्पानंद ने लोगों को ओम की महत्ता को बताया। कहा कि दुखों से छुटकारा पाना हैं तो ओम की शरण में जाना पड़ेगा। मौके पर भजन उपदेशक दिनेश पथिक, गौतम आर्य, कल्याणी आर्य आदि ने भजनों के माध्यम से समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों और पाखंड पर प्रहार करते हुए इश्वर की महत्ता का वर्णन किया। इस मौके पर आनंद स्वरूप वर्मा, यशवीर सिंह, मानपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, देवेन्द्र राणा, गजेन्द्र राणा, गौरव आर्य, धनवेश, कुलदीप आजाद सिंह, पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.