गिरडीह, फरवरी 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा देवव्रत कुमार के नेतृत्व में अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर दो साल से अधिक उम्र के लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एलबेंडाजोल की गोलियां खिलाई जा रही है। इस अभियान के तहत प्रखंड के करीब 55 फीसदी लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एलबेंडाजोल की खुराक खिलाई जा चुकी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा देवव्रत कुमार मंगलवार को उक्त जानकारी दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवव्रत के नेतृत्व में मंगलवार को अभियान की समीक्षा की गयी। जिसमें 25 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में 2 लाख 5 हजार 841 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित होने की बात कही गई। उक्त लक्ष्य के विरुद्ध मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.