भागलपुर, जुलाई 28 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार पर प्रखंड के मध्य विद्यालयों में जलवायु परिवर्तन, जल एवं भूमि संरक्षण विषय पर विशेष गतिविधियां आयोजित हुई। मवि सिकटी, आदर्श मवि बरदाहा तथा मवि कठुवा के विद्यालयों में विद्यालय प्रधान दिलीप कुमार गुप्ता, सोहेल इकबाल, राजेश मिश्र आदि के नेतृत्व में शिक्षकों ने बच्चों को वर्षा ऋतु से जुड़ी आपदाओं के बारे में जागरूक किया। इसके तहत जलजमाव से बचाव, संक्रामक बीमारियों की रोकथाम, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुदायिक सहभागिता की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को बताया कि बारिश के दिनों में जलजमाव वाले स्थानों, खुले नालों या गड्ढों के पास न जाएं। सुरक्षित स्थानों पर रहने, उबला पानी पीने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता ब...