धनबाद, जून 17 -- बैंक मोड़ में जहां-तहां सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले लोगों को डीएमसी मॉल के अंदर वाहन पार्किंग कराने की आदत डालने के लिए मुफ्त पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। नगर निगम ने अनोखी पहल करते हुए डीएमसी मॉल में मुफ्त पार्किंग घोषित कर दी है। अगले आदेश तक डीएमसी मॉल के अंदर वाहन लगाने पर पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। 25 करोड़ की लागत से बैंक मोड़ स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय को तोड़कर डीएमसी मॉल का निर्माण किया गया है। यहां दो फ्लोर पर पार्किंग की सुविधा है। एक फ्लोर पर लगभग 150 बाइक एक साथ खड़ी हो सकती है। वहीं दूसरे फ्लोर पर 45 कार एक बार में पार्किंग की जा सकती है। शहर के पहले मल्टीस्टोरी सरकारी पार्किंग का प्रचार-प्रसार करने के लिए नगर निगम ने यह पहल की है। पार्किंग को आमलोगों के लिए नि:शुल्क खोल दिया गया है। पार्किंग...