नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- रेनो इंडिया की अक्टूबर 2026 की मॉडल वाइज सेल्स का डाटा सामने आ गया है। कंपनी को पिछले 6 महीने के दौरान सबसे बड़ी मंथली सेल्स मिली। वहीं, कंपनी के हर मॉडल को मंथली बेसिस पर शानदार ग्रोथ भी मिला। हालांकि, कंपनी के लिए अभी भी उसकी 7-सीटर ट्राइबर MPV का सेल्स परफॉर्मेस सबसे शानदार है। ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV भी है। अब इसमें टर्बो इंजन का ऑप्शन मिलने लगा है, जिसके चलते इसकी सेल्स में लगातार इजाफा हो रहा है। जबकि, डस्टर अब तक सेल्स रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। चलिए अब सेल्स डाटा को देखते हैं। रेनो की मॉडल वाइज मंथली सेल्स की बात करें तो ट्राइबर की अक्टूबर 2026 में 2,588 यूनिट बिकीं। जबकि, सितंबर 2026 में इसकी 1,743 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे महीना-दर-महीना के आधार पर 48.48% की ग्रोथ मिली। क्विड की अक्टूबर 2026 में 808 ...