नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- भारतीय ग्राहकों के बीच हुंडई क्रेटा का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) देश की बेस्ट-सेलिंग मिड-साइज एसयूवी बन गई। हुंडई क्रेटा को इस दौरान कुल 17,657 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान क्रेटा की बिक्री में 8.4 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 महीने पहले यानी अगस्त, 2026 में यह आंकड़ा 16,288 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी गाड़ियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की नई-नवेली विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान 1.0 पर्सेंट की मासिक बढ़ोतरी के साथ कुल 13,111 यूनिट...