लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा इस SUV का जादू, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; 31 दिनों में 22,436 घरों तक पहुंची
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 में ब्रेजा देश की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी बन गई है। ब्रेजा को बीते महीने 22,436 लोगों ने खरीदा। इस दौरान ब्रेजा की बिक्री में सालाना आधार पर 86 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 12,072 यूनिट था। साथ ही ब्रेजा इस दौरान वैगनआर के बाद देश की दूसरी बेस्ट-सेलिंग कार भी रही। आइए जानते हैं ब्रेजा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।मिलते हैं कई इंजन के ऑप्शन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.