नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 में ब्रेजा देश की बेस्ट-सेलिंग एसयूवी बन गई है। ब्रेजा को बीते महीने 22,436 लोगों ने खरीदा। इस दौरान ब्रेजा की बिक्री में सालाना आधार पर 86 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अक्टूबर, 2025 में यह आंकड़ा 12,072 यूनिट था। साथ ही ब्रेजा इस दौरान वैगनआर के बाद देश की दूसरी बेस्ट-सेलिंग कार भी रही। आइए जानते हैं ब्रेजा के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।मिलते हैं कई इंजन के ऑप्शन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें दो इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बो-पेट्रोल और दूसरा 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। ...