नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 के दौरान स्कॉर्पियो 6 और 7-सीटर सेगमेंट की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई। स्कॉर्पियो को इस दौरान कुल 17,313 नए लोगों ने खरीदा। हालांकि, सालाना आधार पर स्कॉर्पियो की बिक्री में 5.8 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यह आंकड़ा 18,372 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस दौरान देश की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली 6/7-सीटर गाड़ियों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति अर्टिगा बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की अर्टिगा रही। अर्टिगा ने इस दौरान 39.6 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,911 यूनिट गाड़ियों की बिक...