बिहारशरीफ, नवम्बर 27 -- एकंगरसराय में पुलिस ने व्यवसायियों के साथ की बैठक असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का दिया भरोसा फोटो : एकंगर पुलिस-एकंगरसराय थाना में गुरुवार को बैठक करते पुलिस अधिकारी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। ठंड के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती है। इस पर रोक लगाने के लिए बुधवार को थाना परिसर में पुलिस ने व्यवसायियों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का भरोसा देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि आमलोगों के सहयोग से ही चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। उन्होंने व्यवसायियों व दुकानदारों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। पुलिस और व्यवसायी संगठनों के बीच समन्वय से आपराधिक घटनाओं पर रोक लगेगी। रात की गश्ती बढ़ायी गयी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.