लोगों के लिए सीएस कार्यालय में लगा वाटर कूलर
धनबाद, जून 1 -- धनबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में लोगों की सुविधा के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर लगाया गया है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों, कर्मचारियों और अधिकारियों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। सिविल सर्जन कार्यालय में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, मेडिकल प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्यों के लिए प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों का आना-जाना होता है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा की पहल पर आरओ के साथ वाटर कूलर स्थापित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.