शाहजहांपुर, मार्च 11 -- एसआईआर नोटिस जारी होने के बाद भी व्यक्तियों की जानकारी नहीं मिलने पर एसडीएम सदानंद सरोज ने बैठक कर नगर पालिका कर्मचारियों को भी ऐसे लोगों को तलाश करने के निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम सदानंद सरोज नगर पालिका पहुंचे और उन्होंने बीएलओ की बैठक कर कार्य समीक्षा की। बीएलओ ने तमाम लोगों के स्थलीय न मिलने की समस्या के बारे में जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने ऐसे छुटे व्यक्तियों की तलाश और पुष्टि को लेकर नगर पालिका कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि यदि लोग नहीं मिल रहे हैं तो संबंधित गवाहों एवं जनप्रतिनिधि का पत्र लगाकर नोटिस का निस्तारण करें। वहीं जिन लोगों के निवास व जन्म प्रमाणपत्र बनने की समस्या आ रही है ऐसे मामलों में आधार व पेनकार्ड के जरिए ही फीडिंग कराए जाने के निर्देश दिए।एसडीएम ने बताया कि एसआईआर मैपिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.