लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के गोमती नगर स्थित उत्‍तर प्रदेश भू-स्‍थानिक निदेशालय में सोमवार को राज्य स्तरीय ऑपरेशन द्रोणागिरी की समन्वय समिति की बैठक हुई। ऑपरेशन द्रोणगिरी के प्रदेश में क्रियान्‍वयन के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग पंधारी यादव ने की।उत्‍तर प्रदेश भू-स्‍थानिक निदेशालय के निदेशक डीएन पाठक ने बताया कि ऑपरेशन द्रोणगिरी, राष्ट्रीय भू स्थानिक नीति 2022 के तहत एक महत्वपूर्ण रणनीतिक पहल है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना डेटा और प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके कृषि, आजीविका, परिवहन, कौशल विकास और लॉजिस्टिक जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए शुरू की गई है। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य नागरिकों के जीवन- गुणवत्‍ता में सुधार और इस तकनीक की सहायता से व्‍यवसाय और शासन क...