बांका, जून 4 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में पाबंदी के बवाजूद पॉलीथीन और वन टाइम यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। जिस पर प्रशासन का भी नियंत्रण नहीं है। लोगों की सेहत और पर्यावरण पर प्लास्टिक का दखल दिन-प्रतिदिन बढता ही जा रहा है। सब्जी से लेकर बाजारों में मिलने वाले सभी सामान पॉलीथीन में ही भर कर बेचे जा रहे हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक प्लास्टिक का उपयोग जीवन चक्र के हर चरण में मानव की सेहत के लिए खतरा पैदा कर रहा है। जो विश्व मंच पर भी चिंता का विषय बना हुआ है। पर्यावरण विद प्रवीण प्रणव ने बताया कि मई 2024 में जेनेवा में हुई वर्ल्ड हेल्थ असेंबली में प्लास्टिक के मानव सेहत पर बढते खतरे पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- खूंटी में धड़ल्ले से बिक रहा है सिंगल यूज प्लास्टिक जिसमें कहा गया कि हर व्यक्ति प्रति सप...