दुमका, मई 16 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि।सरैयाहाट -कोठिया गांव में शुक्रवार को झारखंड न्यू जनहित संगठन की बैठक संगठन संयोजक अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा, बिजली, पानी, प्रशासनिक व्यवस्था, गरीबों के शोषण पर रोक तथा आम जनता की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि समाज में बढ़ती समस्याओं और प्रशासनिक उदासीनता के कारण आम लोग परेशान हैं। ऐसे में समाज को एकजुट कर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। संगठन के संयोजक अशोक शर्मा ने कहा कि झारखंड न्यू जनहित संगठन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाना एवं लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- झामुमो बसिया प्रखंड कमेटी का गठन,सु...