चम्पावत, अप्रैल 2 -- डीएम मनीष कुमार ने तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम मनीष कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं का समाधान करने केा कहा। अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव ठीक से करने ओर राजस्व संबंधी मामलों में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। लोगों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं सूचना पट्टों-को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। डीएम ने अधिकारियों को प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। यहां एसडीएम अनुराग आर्या, तहसीलदार बृजमोहन आर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.