फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिलास्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीटीएम अंकित कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए। गरुवार को आयोजित समाधान शिविर में अंकित कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का तुरंत निपटान संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही हल किया जाए। वहीं, लंबित मामलों में स्पष्ट कारणों के साथ रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए ताकि समीक्षा बैठक में जवाबदेही तय की जा सके। उन्होंने बिना ठोस कारण शिकायतों को लंबित न रखने की हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्यों को जोड़ने से जुड़ी प्राप्त हुईं। इ...