जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर। मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 29 के ओल्ड पुरुलिया रोड नं - 1 जाकिरनगर वेस्ट के खालिद सैफुल्लाह मस्जिद के निकट रहने वाले लोगों की शिकायत पर वार्ड - 29 की पार्षद परवीन बानों द्वारा रोड नं - 1 की लगभग 10 खराब स्ट्रीट लाइट को बनवा कर लोगों की शिकायत दूर किया । उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने शिकायत किया था कि उन के क्षेत्र के कई स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब हैं । मानगो की मेयर सुधा गुप्ता मेरी प्रेरणा दायक हैं, मैंने पार्षद होने के नाते उनकी शिकायतों को दूर किया । स्थानीय लोग पार्षद परवीन के इस कार्य से काफी खुश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.