फरीदाबाद, मई 19 -- फरीदाबाद, सरसमल। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि अधिकारी लोगों की शिकायतों को समय पर निपटाने का काम करें, ताकि लोगों की किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सीएम विंडो शिकायतों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सीएम विंडो शिकायत निवारण में गुरुग्राम प्रदेश में दूसरे स्थान परमुख्यमंत्री नायब सिंह का निर्देश मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक में सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की प्रगति, विकास कार्यों और मुख्यमंत्री घोषणाओं की स्थिति पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विभागवार जानकारी लेते हुए शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पर फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन की शि...