फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और जनसंवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई इस बैठक में एडीसी सतबीर मान ने हिस्सा लिया। उसके बाद अधिकारियों की बैठक लेकर एडीसी ने लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए। दरअसल, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनशिकायतों की प्रगति की जानकारी ली गई। एडीसी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि ऐसा समाधान हो जिससे आमजन को वास्तविक राहत मिले। जिन मामलों का निपटान हो चुका है, उन्हें संबंधित पोर्टल से समय पर हटाया जाए, ताकि लंबित मामलों की सही स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.