अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। रामघाट रोड पर जैसे-जैसे सड़क निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे जाम की स्थिति बढ़ती जा रही है। सड़क और कॉलोनियों में लगने वाले जाम का एक कारण लोगों की मनमानी भी है। पहले निकले की जल्दी में लोग एक दूसरे के सामने वाहन लेकर जा रहे हैं। सड़क पर मौजूद पुलिस भी इस मनमानी को नहीं रोक पा रही है। पिछले 40 दिनों से रामघाट रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का काम चल रहा है। तभी से इस मार्ग पर जाम लगने लगा। वर्तमान में सड़क का एक हिस्सा किशनपुर तिराहे तक बन गया है। जबकि दूसरा हिस्सा लाल मंदिर से आगे तक बन गया है। लेकिन इस दौरान रास्तों को पार करने वाले तीन कट बंद कर दिए गए। इसके चलते वन वे का रास्ता लंबा हो गया। सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनने लगे। किशनपुर तिराहा का कट खुलने के बाद ...