रामनगर, जनवरी 31 -- रामनगर, संवाददाता। कॉर्बेट प्रशासन मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और आगामी वनाग्निकाल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता व व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चला रहा है। शनिवार को बिजरानी और ढेला रेंज के अधिकारियों ने सांवल्दे वन परिसर में संयुक्त रूप से प्रभाग दिवस का आयोजन किया। बैठक में एसडीओ अमित कुमार ग्वासीकोटी, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। रेंजर नवीन चंद्र पांडे ने शीत ऋतु में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं, वनाग्नि सुरक्षा व रोकथाम के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने वन क्षेत्रों के किनारे निवास करने वाले ग्रामीणों को अपने घरों के आस-पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने और घरों के आस-पास घास, झाड़ी आदि की सफाई करने को कहा। ग्रामीण अपने घरों के आस-पास भोजन, अनाज या कच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.