सिमडेगा, जून 11 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के बसतपुर में कांग्रेस पार्टी की मासिक बैठक सह एसआईआर को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप में जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा, महिला जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह जिला प्रभारी डॉ. अजय शाहदेव तथा सिमडेगा विस प्रभारी अकील रहमान उपस्थित थे। मौके पर डॉ अजय शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाजसेवी भी हैं। लोगों के सुख-दुख में शामिल होना ही कांग्रेस की परंपरा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि किसी भी व्यक्ति के संकट में पड़ने पर डॉक्टर और पुलिस की टीम पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता सहायता के लिए पहुंचें। यही जनता के बीच पार्टी ...