सीवान, दिसम्बर 16 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में कमोबेश प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम पर अंकुश लगाने व अतिक्रमणकारियों से सरकारी व गैर मजरुआ जमीन को खाली कराने के लिए इन दिनों अवैध अतिक्रमण को अस्थायी रूप से हटवाया जा रहा है। इस क्रम में जेसीबी से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना की राशि व नोटिस भी थमाई जा रही है। अभियान को गति देते हुए शहर के मुख्य मार्ग में जेपी चौक पर लगने वाले जाम पर रोक लगाने के लिए शनिवार की रात जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई को अगले 24 घंटे के अंदर रविवार की रात समाप्त कर दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई व जेपी चौक-थाना मोड़ पर की गई बैरिकेडिंग के पहले ही दिन आमजन समेत चालकों को हुई भारी परेशानी को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने, शहर में ट्रैफिक रूट बदला, वन वे करने की कवायद तेज : मुख्य चौक की घेराबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.