सीतामढ़ी, मई 23 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। दिन में तेज धूप और उमस से लोग पहले ही बेहाल हैं, वहीं रात के समय हो रही बिजली गुल होना लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा रही है। हालात ऐसे हैं कि दिन भर की थकान के बाद रात में लोग चैन की नींद भी नहीं ले पा रहे हैं। कई इलाकों में देर रात अचानक बिजली गुल होने और लंबे समय बाद आपूर्ति बहाल होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली कटने की समस्या शहर के कई मोहल्लों के उपभोक्ताओं ने बताया कि देर रात बिजली कटने की समस्या लगातार बनी हुई है। बिजली गुल होने के बाद कई बार घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, जिससे पूरी रात लोगों को गर्मी में जागकर बितानी पड़ रही...