फिरोजाबाद, नवम्बर 20 -- थाना उत्तर पुलिस ने लोगों की जेब काटकर रुपये चोरी करने वाली 7 शातिर अंतर्राज्यीय महिला चोर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों रुपए बरामद किए हैं। पुलिस को चोरों के बारे में जानकारी मिली थी। प्रभारी निरीक्षक संजुल पाण्डेय थाना उत्तर, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस प्रेमशंकर पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ नगला पान सहाय के समीप दबिश दी। पुलिस ने वहां से सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी अंतर्राज्यीय चोर गिरोह की सदस्य है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला अभियुक्तों के नाम पते सुनीता पत्नी ओमप्रकाश, रामबाई पत्नी हरगोविन्द सिसौदिया, राधिका पुत्री प्रहलाद सिसौदिया, रोमा पत्नी वीरेन्द्र सिसौदिया, सोनम पत्नी रोहित सिसौदिया, दुर्गा पुत्री कप्तान सिंह, कविता पत्नी सुदामा सिसौदिया निवासी गांव कढ़िया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.