जमुई, दिसम्बर 5 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता हर व्यक्ति को रक्त दान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी मिल सके। समाज की भलाई के लिए यह नेक काम है। रक्तदान कराने का उद्देश्य है कि समाज का किसी न किसी रूप में भला हो जाए।उक्त बातें डीएम श्री नवीन ने जमुई के एचडीएफसी बैंक में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा। डीएम श्री नवीन ने एचडीएफसी बैंक परिसर में एक दिनी लहू दान शिविर का अग्नि ज्योति प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने रुधिर दान कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्त की ज्यादा खपत है। ज्यादा से ज्यादा लोग लहू का दान करें। ताकि लोगों की जरूरत को पूरा किया जा सके। दान किया गया लहू समाज के लिए समर्पित रहता है। यह रक्त जरूरतमंद लोगों के काम आता है। एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक कुमार गंधर्व ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्त किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.