फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा विधानसभा में सोमवार को पेश किए बजट ने जहां शहर के विकास के लिए कई घोषणाएं की गई है। वहीं कई बड़े प्रोजेक्ट्स को बजट की मंजूरी न मिलने से मायूसी भी हाथ लगी है। इनमें पेयजल से लेकर एफएनजी तक कई बड़ी परियोजनाएं शामिल है। स्मार्ट सिटी में पेयजल की भारी किल्लत है। इसके लिए सरकार ने नोएडा से गंगाजल लाने की योजना तैयार की है। इसकी जिम्मेदारी एफएमडीए और सिंचाई विभाग को सौंपी गई है।सिंचाई विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास करीब छह महीने पहले फाइल भेजी थी। उम्मीद थी कि बजट में इसे मंजूरी मिल जाएगी। लेकिन निराशा हाथ लगी। इसी प्रकार शहर की ट्रैफिक समस्या को सुलझाने के लिए बल्लभगढ़-सोहना रोड पर 10 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाई ओवर की घोषणा की गई थी। भारी वाहनों के द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.