बांदा, मई 29 -- बांदा। सपा नेता व पूर्व सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। मांग की है कि आंधी तूफान से तहसील पैलानी, बादा सदर, बबेरू, अतर्रा, नरैनी के सैकड़ों गांवों और कस्बों में लोगों के कच्चे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन लोगों के छप्पर टीन शेड के बने थे, क्षतिग्रस्त हो गये हैं जिससे लोगों का भारी नुकसान हुआ है। दूसरी तरफ सभी तहसील क्षेत्रों में विद्युत के पोल/तार टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। सैकड़ो पेड़ रोड पर गिर गये है जिससे आवागमन बाधित है। इस लिये सर्वे कराकर पीड़ित को आर्थिक मदद किया जाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से पेड़ व बिजली के पोल गिरे, बिलजी व पानी की समस्या बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...