लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई निशुल्क दवाएं
बलरामपुर, जून 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन परिसर में स्वास्थ्य शिविर एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सीडीओ हिमांशु गुप्त ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। वहीं स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। प्रदर्शनी में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, ग्राम विकास, पंचायती राज, लघु सिंचाई सहित कई विभागों ने सहभागिता की। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉलों पर पहुंचने वाले लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- गांधी प्रेक्षागृह में जन जागरुकता अभियान में आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.