लोगों का मानसिक संतुलन स्थापित करना उद्देश्य
मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस मेडिटेशन कार्यक्रम एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी कांठ रोड में आरंभ हुआ। इसमें लखनऊ से आईं प्रशिक्षिका नमिता उपाध्याय का मार्ग दर्शन मिल रहा है। प्रशिक्षक प्रमोद बिष्ट ने बताया इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन की भागदौड़ और तनाव से दूर ले जाकर आंतरिक शांति, सकारात्मक एवं उच्च ऊर्जा का अनुभव कराना है। प्रतिभागियों को मौन साधना,उन्नत प्राणायाम एवं आसन तकनीक का भी अभ्यास कराया गया। डीटीसी पुनीत बर्मन ने बताया शिविर का उद्देश्य व्यक्ति को स्वयं से जोड़ते हुए मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन स्थापित करना है। शिविर को प्रशिक्षक डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.