बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- कतरीसराय में निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई फोटो : सत्यम-कतरीसराय में शुक्रवार को निवर्तमान थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी को विदा करते ग्रामीण। कतरीसराय, निज संवाददाता। निवर्तमान थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी का तबादला पटना हो गया है। शुक्रवार को थाना परिसर में लोगों ने समारोह आयोजित कर गाजे-बाजे के साथ उन्हें विदा किया। उन्हें अंगवस्त्र, कलम और पुष्पगुच्छ भेंट किया। लोगों को प्यार देखकर थानाध्यक्ष भावुक हो गये। उन्होंने कहा कि कतरीसराय में उनका दो साल कैसे बीता, पता ही नहीं चला। यहां काम करने का अनुभव जीवनभर याद रहेगा। इस दौरान अगर किन्हीं को उनके काम से तकलीफ हुई है तो उसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। लोगों ने उनके कार्यकाल की जमकर तारीफ की। मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार, प्रमुख राजीव कुमार, जिप सदस्य कौशलेन्द्र कुमार, मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.