चतरा, फरवरी 17 -- चतरा, संवाददाता। नगरपरिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शंकर प्रसाद उर्फ भोली प्रसाद साहू सोमवार को नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में अपने पक्ष में प्रचार किया। शंकर ने कहा कि वह कोई लोभ लालच के बिना उसने लोगों की मदद की। कहा कि पिछले 20 वर्षों से वह शहरवासियों के हर सुख दुख में मदद कर रहा है। इस बार अगर शहर की जनता उन्हें आशिर्वाद देते हैं तो वह शहर को एक नया रूप देंगें। उनका चुनाव चिन्ह हीरा छाप है। उसने कहा कि कोई जात-पता, धर्म, समूदाय, भेदभाव के बीना वह हर लोगों की मदद करेंगे। नली, गली के अलावा शहर में ड्रेनेज सिस्टम और पेजयल की नियमित व्यवस्था के साथ साथ बेरोजगार युवकों को छोटे-छोटे कुटिर उद्योग लगाकर रोजगार देने का काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.