साहिबगंज, अप्रैल 1 -- साहिबगंज। शहर के एलसी रोड स्थित मदरसा अजीजिया में विद्यार्थियों के पठन-पाठन व एमडीएम संचालन को लेकर आसपास के लोगों ने गंभीर आरोप लगाये हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि नियमित रूप से समय पर मदरसा खुलता भी नहीं है। मदरसा के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार को एकजुट होकर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। हालांकि प्रधान मौलवी ने तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मदरसा की व्यवस्था बिल्कुल दुरूस्त है। नियमित रूप से खुलता और बच्चों का पठन-पाठन होता है। दरअसल, मदरसा के आसपास रहने वाले लोगों का आरोप है कि कोरोनाकाल में लगे लॉकडाउन के बाद से ही इस मदरसे में बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। इसके चलते बच्चे यहां पढ़ने आते ही नहीं हैं। लोगों यह भी आरोप है कि पिछले करीब चार साल से एमडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.