पटना, अगस्त 19 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी परीक्षा से जुड़े कदाचार मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बायोमीट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडेय को गिरफ्तार किया है। वह इससे संबंधित पटना के श्रीकृष्णापुरी थाने में दर्ज कांड 132/26 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। ईओयू की जांच में सामने आया है कि अतुल राज ने सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी और सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की अप्रैल 2026 में हुई परीक्षा के दौरान कई केंद्रों को मैनेज कर बड़े स्तर पर धांधली की साजिश रची थी। इसके चलते बीपीएससी ने बाद में यह दोनों परीक्षाएं रद्द कर दी। ईओयू की पूछताछ में अतुल राज ने धांधली से जुड़े सॉल्वर गैंग के कई महत्वपूर्ण लोगों के नाम बताए हैं, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। इधर, अभियुक...