लोक सेवा प्रदायगी में बाँका ने फिर लहराया परचम
बांका, अगस्त 12 -- बांका, निज संवाददाता। बिहार में सुशासन, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा प्रदायगी की दिशा में बांका जिला ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठ प्रशासनिक कार्यशैली का परिचय देते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना द्वारा जारी जुलाई 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में बाँका जिला ने लोक सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि भागलपुर जिला दूसरे स्थान पर रहा है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के सशक्त, दूरदर्शी एवं परिणामोन्मुखी नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रतिफल है। उनके कुशल मार्गदर्शन, नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण तथा जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था के कारण जिले में लोक सेवाओं की प्रदायगी को नई गति और गुणवत्ता मिली है। रैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.