लोक सेवा आश्रम में बही शास्त्रीय गीतों की गंगा
छपरा, अगस्त 7 -- सोनपुर में संगीत के माध्यम से संत को दी गई श्रद्धांजलि लोक सेवा आश्रम के 86 वें वार्षिक संगीत सम्मेलन में जुटे कई नामी- गिरामी कलाकार सोनपुर। लोक सेवा आश्रम के 86 वें वार्षिक संगीत सम्मेलन में गीत- संगीत की गंगा बह चली। ब्रह्मलीन संत बाबा रामलखन दास की 57 वीं पुण्य स्मृति में समाधि पर राज्य और राज्य के बाहर से आए दर्जनों नामी- गिरामी कलाकारों ने संगीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस संगीत सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार की शाम आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा ने ब्रह्मलीन संत बाबा रामलखन दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की। उन्होंने अपने संबोधन में कलाकारों और श्रोताओं का स्वागत करते हुए कहा कि यह मंच शास्त्रीय संगीत की ऊंचाईयों को कायम रखने का हर संभव प्रयत्न करता रहेगा।
संगीत कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.