गाजीपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर, संवाददाता| तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान (टेरी), पी.जी. कॉलेज के सभागार में शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 14वीं रैंक प्राप्त कर एसडीएम के पद पर चयनित हुए महाविद्यालय के पूर्व छात्र विनय कुमार उपाध्याय के सम्मान में भव्य 'अभिनंदन समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक एवं उत्तर प्रदेश के अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय और निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह गौतम ने किया। इस अवसर पर विनय कुमार उपाध्याय और उनकी माता मधु उपाध्याय व पिता अरविन्द कुमार उपाध्याय ने बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह ने विनय की उपलब्धि को क्षेत्र ...