प्रयागराज, मई 11 -- स्थापत्य एवं नियोजन सहायक (मुख्य) परीक्षा-2024 के 30 अप्रैल को घोषित अंतिम परिणाम में तीन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 19 मई को सुबह दस बजे से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में होगा। यह सूचना उपसचिव पूनम निगम ने दी है। सीधी भर्ती का प्राप्तांक और कटऑफ जारीउत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग, संस्कृति और संग्रहालय निदेशालय में सीधी भर्ती का प्राप्तांक और कटऑफ जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 18 मई तक इसे देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- UPPSC APO मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित! 28 जून से शुरू होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...