लोक सेवा आयोग पर सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा
प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की छवि धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर भ्रामक और कूटरचित जानकारी प्रसारित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक्स हैंडल के जरिए आयोग पर सवर्णों को 50 फीसदी आरक्षण देने का झूठा दावा किया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने आयोग के अनुभाग अधिकारी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।लोक सेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी वकार अहमद अंसारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुकेश कुमार वर्मा अपने एक्स हैंडल पर यह प्रचारित कर रहा है कि उप्र लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा देकर सवर्णों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- लोक सेवा आयोग की छवि धूमिल करने पर नामजद एफआईआर आयोग के मुताबिक यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.