मेरठ, सितम्बर 7 -- उप्र लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित उप्र प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा मेरठ में 33 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले में परीक्षा के लिए 14,982 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन बहुत कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। वहीं 10,524 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह प्रथम पाली में 30.6 प्रतिशत और दूसरी पाली में कुल उपस्थिति 29.75 प्रतिशत रही। 33 केंद्रों पर सुबह और दोपहर की पालियों में परीक्षा कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। कठिन रहा पेपर, समय प्रबंधन बना चुनौती यह भी पढ़ें- 66 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ दी व्याख्याता भर्ती परीक्षापरीक्षा की कठिनाई परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को कठिन और घुमावदार बताया। अभ्यर्थियों के अनु...